बाल दिवस पर नूतन स्कूल में हुआ जागरुकता कार्यक्रम

सीहोर। बाल दिवस पर नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुराग सिंह कुशवाह ने किया. इस अवसर पर कुशवाह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के विभिन्न मॉडलों एवं नवाचारों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया. विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, मादक पदार्थों से दूर रहने, बाल अधिकारों एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, प्राचार्य शिवम त्यागी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों व नवाचार की उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशंसा व सराहना की गई.

 

Next Post

तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sun Nov 15 , 2026
भैरुंदा। क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे रेत के डंपरों और अन्य भारी वाहनों से मवेशियों की सुरक्षा को लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुधीर कुशवाह को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में रेत के डंपर दिन और रात तेज रफ्तार से निकल रहे […]

You May Like