पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में झगड़े का बदला लेने के लिए एक्टिवा में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पेट्रोल डालकर वाहन जलाया और मौके से फरार हो गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किय है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पीड़िता संजना गोलिया ने आरोपी राज खटीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
घटना स्कीम नंबर 78 इलाके की है, जहां संजना की एक्टिवा नम्बर एमपी 09 -यूबी- 2851 उसके घर के बाहर खड़ी थी. रात करीब 3 बजे संजना को गिरने जैसी आवाज सुनाई दी. जब वह बाहर आई तो एक्टिवा जल रही थी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर राज खटीक को आग लगाते देखा गया. घटना के बाद आरोपी इलाके से फरार हो गया था. पुलिस ने गुरुवार को उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगजनी और शांति भंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है.
बेटे से विवाद के कारण जलाया वाहन
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राज खटीक ने पुलिस को बताया कि उसका संजना के बेटे वरुण से पहले झगड़ा हुआ था. इसी बात से नाराज होकर उसने रात में पेट्रोल डालकर एक्टिवा में आग लगा दी
