झूलेलाल मंदिर में गूंजे भजन और सजी छप्पन भोग की झांकी, दिखा सिंधी समाज का अनूठा भाईचारा

इटारसी। शहर में आस्था, संस्कृति और आपसी सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा स्थानीय भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी 26वे ‘छप्पन भोग’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर में अपनी अनूठी परंपरा के लिए विशेष पहचान रखता है, क्योंकि ऐसा सामूहिक छप्पन भोग केवल इटारसी के झूलेलाल मंदिर पर ही आयोजित किया जाता है।

बहराणा साहेब की पूजा और महाआरती से सजा दरबार

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान झूलेलाल के दरबार में बहराणा साहेब की पूजा-अर्चना और संगीतमय भजन-कीर्तन के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूमते हुए महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर रोशनी और भक्तिमय माहौल से जगमगा उठा। आरती के बाद हुई भव्य आतिशबाजी ने कार्यक्रम के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया, जिसका आनंद बच्चों से लेकर बड़े सभी ने लिया।

घर-घर से पहुंचे व्यंजन बना आकर्षण का केंद्र

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत समाज का आपसी जुड़ाव और सहभागिता रही। छप्पन भोग के इस भव्य आयोजन के लिए समाज के लगभग हर घर से कोई न कोई विशेष व्यंजन और पकवान तैयार कर मंदिर लाया गया, जिसे भगवान को अर्पित किया गया। यह नजारा समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकजुटता की मिसाल पेश कर रहा था।

महाप्रसादी में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

कार्यक्रम के अंत में आयोजित महाप्रसादी वितरण में इटारसी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी तादाद में पहुंचे भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में झूलण सेवा समिति और सिंधी समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Next Post

ईरान ने खाड़ी देशों पर अब तक 7,000 से अधिक मिसाइलें, ड्रोन दागे : जीसीसी प्रमुख

Sat Nov 14 , 2026
न्यूयॉर्क, 14 नवंबर (वार्ता) खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव जासिम मोहम्मद अल-बुदैवी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया है कि ईरान ने 28 फरवरी से अब तक जीसीसी के छह सदस्य देशों पर 7,000 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में […]

You May Like