कन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव का आगाज, छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग में दिखाई प्रतिभा

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. प्रतिभा कालानी के मार्गदर्शन में चार दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन छात्राओं ने विभिन्न ललित कला प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रथम दिवस रंगोली, कोलाज निर्माण, स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग और पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और मौलिक सोच का परिचय दिया। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रश्मि हरित एवं प्रो. नेहा इंगले ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में साहित्यिक, सांस्कृतिक, ललित कला एवं अन्य विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य छात्राओं की अंतर्निहित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हासिल किए स्थान

रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अजलीना मंसूरी ने प्रथम, एमए तृतीय सेमेस्टर की संजना सुनिया ने द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की डॉली सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की लकी पारवानी प्रथम तथा एमए तृतीय सेमेस्टर की कोमल मेहडा द्वितीय स्थान पर रहीं।

स्पॉट पेंटिंग में बीए तृतीय वर्ष की वैभवी कछावा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की अजलीना मंसूरी ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की लकी पारवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अजलीना मंसूरी प्रथम, कोमल मेहडा द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की रानू मेहडा तृतीय स्थान पर रहीं।

16 नवंबर को होंगी संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं

युवा उत्सव के आगामी कार्यक्रमों के तहत 16 नवंबर को संगीत, नृत्य एवं गायन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रथम दिवस की गतिविधियां वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.के. पेंसिया, डॉ. अलकेश जायसवाल, डॉ. गिरिराज शर्मा, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. पी.सी. रांका, डॉ. देवेश सागर, डॉ. हिना हरित, प्रो. निशा जटिया, प्रो. ज्योति वर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुईं।

प्राचार्या डॉ. प्रतिभा कालानी ने प्रतिभागी छात्राओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

Next Post

जवाहर नगर में चार नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान को बनाया निशाना, दो दरवाजे तोडक़र घुसे चोर

Sat Nov 14 , 2026
नीमच। शहर के जवाहर नगर विस्तार में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि चार नकाबपोश बदमाशों ने रात करीब 2 बजे एक सूने मकान को निशाना बना लिया। बदमाशों ने पहले वेंटिलेशन के रास्ते घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो जाली वाला […]

You May Like