कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रीवा सांसद का पुतला फूंका

सीधी। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और समाज की रीढ़ है देश के करोड़ों लोगों का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के प्रति किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों का सम्मान केवल एक वर्ग का सम्मान नहीं बल्कि पूरे देश के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

किसानों के सम्मान अधिकार और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के प्रति इसी प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जाता रहा तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध लगातार दर्ज कराती रहेगी।

ज्ञान सिंह ने कहा कि किसानों का अपमान देश का अपमान है और कांग्रेस किसानों के सम्मान की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे भी जारी रखेगी।

Next Post

कन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव का आगाज, छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग में दिखाई प्रतिभा

Sat Nov 14 , 2026
नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. प्रतिभा कालानी के मार्गदर्शन में चार दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन छात्राओं ने विभिन्न ललित कला प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम दिवस […]

You May Like