रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में लावारिस मिले दो मासूम बच्चे

इंदौर. उज्जैन रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में रात के समय दो मासूम बच्चे अकेले मिले. इनमें डेढ़ से दो साल की बच्ची और छह से सात माह का बालक है. दोनों को इस हालत में देखकर जीआरपी ने तत्काल उन्हें अपने संरक्षण में लिया. मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बच्चों को सेवा भारती मातृछाया में सुरक्षित आश्रय दिलाया है. अब पुलिस उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी है.

रात में गश्त के दौरान जीआरपी टीम को प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित मुसाफिरखाने की बेंच पर दोनों बच्चे अकेले बैठे मिले. आसपास कोई परिजन नहीं दिखाई देने पर पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को सुरक्षित थाने पहुंचाया. इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया और मातृछाया में आश्रय दिलाया. बच्चों के परिजनों का पता लगाने के लिए जीआरपी रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही शहर के अलग अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चों को स्टेशन पर कौन छोड़कर गया और वे वहां कब से अकेले थे. फिलहाल परिजनों की तलाश जारी है. रेलवे एसपी ने बताया कि दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के बाद मातृछाया में आश्रय भेज दिया है. उनके परिजनों का पता लगाने के लिए स्टेशन और शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को प्राथमिकता देते हुए परिजनों की तलाश की जा रही है.

Next Post

पीड़ित परिवार तक पहुंची जोबट विधायक सेना महेश पटेल की मदद 50 हजार की आर्थिक सहायता ओर घर का सामन देकर पहुचाई मदद

Sat Nov 14 , 2026
आलीराजपुर। डूंगरगांव के प्रतापपुरा कास्टियाकुवा फलिया में तीन दिन पूर्व आगजनी की घटना में बुजुर्ग महिला बाईड़ी पति पीड़िया का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनके हाथ झुलस गए। हादसे में घर में रखा […]

You May Like