सोशल मीडिया पर बंदूक से फायरिंग की वीडियो वायरल होने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर अपराध पंजीबद्ध किया गया

दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक व गैरकानूनी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक 10 नम्बवर 26 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक बंदूक की नाल को ऊपर कर के लापरवाही एवं उतावलेपन में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

फोटो में बंदूक की नाल के चारों ओर धुआं दिखाई दे रहा है, जिससे मानव जीवन व व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था, जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में उक्त वायरल वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मामले की गंभीरता से तस्दीक की गई। जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान दीपेश सोनी निवासी बगिया मोहल्ला दमोह के रूप में हुई। यह घटना 9 नम्बवर 26 की रात्रि लगभग 10.30 बजे की होना पाया गया। उक्त कृत्य मानव जीवन को संकट में डालने वाला पाए जाने पर आरोपी दीपेश सोनी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 991/26 धारा 125 बीएनएस अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

Next Post

गांगीवाड़ा पीएनबी में चोरी के प्रयास का खुलासा

Sat Nov 14 , 2026
छिंदवाड़ा. देहात थाना पुलिस ने गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दीपावली की रात हुए चोरी के प्रयास की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो अन्य शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में […]

You May Like