क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और लोन दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से 51 हजार ठगे

इंदौर. साइबर ठग अब क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने और लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. सांवेर क्षेत्र में ऐसे ही दो मामलों में ठगों ने दो लोगों से कुल 51 हजार 145 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की. दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पहले मामले में हाईवे ड्रीम कंट्री, बड़ोदिया ऐमा में रहने वाली रक्षा विश्वकर्मा उम्र 26 साल को एक अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा दिया. आरोपी ने गलत पहचान बताकर उन्हें भरोसे में लिया और उनके क्रेडिट कार्ड से 25 हजार 895 रुपए की धोखाधड़ी कर ली. दूसरे मामले में ग्राम राजोदा निवासी रामप्रसाद परमार उम्र 42 साल को अज्ञात व्यक्ति ने लोन दिलवाने का भरोसा दिया. उसकी बातों में आकर रामप्रसाद ने यूपीआई खाते से लेनदेन किया, जिसके बाद खाते से 25 हजार 250 रुपए निकाल लिए. यह घटना 8 और 9 नवंबर के बीच की है. दोनों शिकायतों की जांच के बाद सांवेर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं. पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और खातों की जानकारी जुटा रही है.

Next Post

15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat Nov 14 , 2026
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज […]

You May Like