नहर से सिंचाई में लगीं तीन मोटर चोरी

भैरुंदा। किसानों के खेतों से कृषि उपकरण और सामग्री चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पहले खेतों में लगे सोलर पैनल और अन्य उपकरणों की चोरी के मामले सामने आए थे. अब चोरों ने नहर से खेतों में पानी पहुंचाने के लिए उपयोग की जाने वाली जल मोटरों को निशाना बनाया है.

ताजा मामला ग्राम बिजला का है, जहां किसान की तीन मोटर और करीब 40 फीट केबल चोरी हो गई. घटना के बाद किसान ने आरोपियों को पकडऩे की मांग की है. किसान नरेंद्र कुमार प्रजापति ने अपने आवेदन में बताया कि वह खेत में सिंचाई के लिए नहर से पानी ले रहे थे. इसके लिए उन्होंने नहर में तीन जल मोटर लगा रखी थीं. किसान के अनुसार 11 नवंबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने नहर में रखी तीनों मोटर चोरी कर लीं. चोर करीब 40 फीट केबल भी साथ ले गए. किसान को चोरी होने की जानकारी मिली और उसने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी.

रात के समय खेतों और नहरों के आसपास निगरानी नहीं होने का फायदा चोर उठा रहे हैं. किसान नरेंद्र कुमार प्रजापति ने थाना प्रभारी से मांग की है कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाए और चोरी गई मोटरों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.

 

 

Next Post

लापता परिवार की तलाश में नया मोड़, बाइक मिली

Sat Nov 14 , 2026
सीहोर। समीपस्थ ग्राम खाइखेड़ा से लापता परिवार की तलाश के मामले में अब एक नया घटनाक्रम सामने आया है. लापता सुरेश की बाइक गांव के ही निवासी मोहन दांगी के खेत के समीप नाले के किनारे खड़ी मिली है. बाइक के पास ही दो टिफिन भी मिले हैं, जिनमें रखी […]

You May Like