अवैध शराब परिवहन में लगे 3 आरोपी पकड़ाये, 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं हुंडई एक्सटर कार जब्त

सीधी। अमिलिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी पकड़े । पुलिस ने 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा (225 लीटर) एवं 10 लाख कीमत की हुंडई एक्सटर कार सहित कुल 11 लाख की संपत्ति जब्त की। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आरके बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 नवम्बर 2026 की रात्रि लगभग 02 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मेडरी तालाब के पास घेराबंदी कर हुंडई एक्सटर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 225 लीटर, अनुमानित कीमत 1 लाख का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 25 पेटी देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सटर कार, अनुमानित कीमत 10 लाख जब्त की। इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल 11 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी हटवा बरहा टोला, शिब्बू कोल पिता शक्तिमान कोल उम्र 22 वर्ष निवासी हटवा बरहा टोला,

जान अली पिता अजमेर बक्स उम्र 48 वर्ष निवासी नौगवां, थाना कमर्जी, जिला सीधी शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक जयराम सैनी, आरक्षक रघुराज सिंह, आरक्षक बृजेश बैस, आरक्षक रामचरित पाण्डेय एवं आरक्षक दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

नौकरी से हटाए गए कोरोना योद्धाओं का आंदोलन तेज, 4 हजार कर्मचारी परिवार सहित भोपाल में जुटेंगे

Fri Nov 13 , 2026
भोपाल। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करने वाले नौकरी से हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। अपनी दोबारा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेशभर के करीब 4 हजार कोरोना योद्धा 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे। भोपाल के नीलम पार्क में 16, 17 […]

You May Like