दिल्ली में जहरीली हवा के खिलाफ प्रदर्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी NSUI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। जहरीली हवा के खिलाफ NSUI और IC से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन कर केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्र अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लेकर पहुंचे। इसके जरिए उन्होंने दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता और सांस लेने में हो रही परेशानी को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में हर साल सर्दियों के दौरान प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जहरीली हवा का असर बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सेहत पर पड़ रहा है।
छात्रों ने सरकार से प्रदूषण के प्रमुख कारणों पर प्रभावी कार्रवाई करने और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण केवल मौसमी समस्या नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ हुए इस प्रदर्शन ने राजधानी में प्रदूषण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अब सवाल यह है कि सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कौन से ठोस कदम उठाती है।

.....

Next Post

गढ़चिरौली में मनाया जायेगा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय कार्यक्रम

Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर इस वर्ष 15 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय लोगों की बेहतरी के लिए 2913 करोड़ रुपये की लागत से 246 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। केन्द्रीय जनजातीय […]

You May Like