कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग विवाहेतर संबंधों व चीनी जासूसी विवाद के बाद बोर्ड उन्हें हटाने की तैयारी कर रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी Nvidia एक बहुत बड़े विवाद में फंस गई है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेनसन हुआंग पर गाज गिरती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अब जेनसन हुआंग को उनके पद से हटाने की गंभीर तैयारी कर रहा है। इस पूरी उथल-पुथल की मुख्य वजह उनके दो विवाहेतर संबंधों के खुलासे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संदिग्ध चीनी जासूसी विवाद है, जिसने अमेरिकी कॉरपोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक विशेष रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nvidia का निदेशक मंडल कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेन्सन हुआंग को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। यह कदम हुआंग के दो विवाहेतर संबंधों और संदिग्ध चीनी जासूसी कनेक्शन से जुड़े गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद कंपनी को होने वाले नुकसान के मद्देनजर उठाया जाने वाला है। चूंकि यह बड़ा फैसला है, इसलिए कंपनी का बोर्ड काफी सोच विचार कर यह फैसला ले रहा है और उनके विकल्प की भी तलाश की जा रही है।
सिंगापुर की कार्यकारी के साथ संबंधों का खुलासा
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सिंगापुर की एक डेटा कंपनी ‘मेगास्पीड’ की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ जेनसन हुआंग के रिश्तों की बात सामने आई। मेगास्पीड कंपनी एनवीडिया की एक प्रमुख ग्राहक रही है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस बात का गहरा संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया गतिविधियों से जुड़ी हुई थीं और वे एनवीडिया की बेहद उन्नत AI तकनीक से जुड़े राज चुराने की कोशिश कर रही थीं। जब यह बात बाहर आई, तो खुद जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की और पत्नी के प्रति बेवफाई के लिए माफी मांगी।
कंपनी की ही अधिकारी से दूसरे अफेयर का दावा
मामला यहीं नहीं थमा, बल्कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट ने इस आग में घी डालने का काम किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि जेनसन हुआंग का केवल एक ही नहीं, बल्कि अपनी ही कंपनी की हेल्थकेयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर रहा है, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं। कॉरपोरेट जगत के नियमों के मुताबिक, अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी के साथ इस तरह के संबंध रखना कंपनी की आचार संहिता का एक बहुत बड़ा और गंभीर उल्लंघन माना जाता है, जिससे बोर्ड के सदस्यों में भारी नाराजगी है।
स्वतंत्र जांच और अमेरिकी संसद का दबाव
जैसे-जैसे यह विवाद गहराता गया, एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की तह तक जाने के लिए एक स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। इसकी निगरानी के लिए ‘वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज़’ नाम की एक मशहूर बाहरी कानूनी फर्म को नियुक्त किया गया है।
शुरुआत में कंपनी का कहना था कि गोपनीय डेटा लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन दूसरे अफेयर के सामने आने से स्थिति बिल्कुल बदल गई। इसके अलावा, अमेरिकी संसद की तीन समितियों के अध्यक्षों ने संभावित सुरक्षा खतरों की गहराई से जांच करने के लिए 18 नवंबर को जेनसन हुआंग को एक बंद कमरे की बैठक में पेश होने का आदेश दिया है।
शेयर बाजार में हाहाकार और निवेशकों की घबराहट
नेतृत्व को लेकर खड़े हुए इस बड़े संकट का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर साफ दिखाई दे रहा है। जेनसन हुआंग को हटाए जाने की खबरों के बाजार में आते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई। आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग के दौरान एनवीडिया के शेयरों में सीधे तौर पर करीब 8 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही इस पूरे विवाद के चलते कंपनी के कुल बाजार मूल्य यानी मार्केट वैल्यू में लगभग 600 अरब डॉलर की भारी-भरकम कमी आ चुकी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में निवेशकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
संभावित उत्तराधिकारियों की दौड़ में कौन से नाम आगे?
अगर जांच के बाद अचानक नए नेतृत्व की जरूरत पड़ती है, तो कंपनी के भीतर दो प्रमुख नाम चर्चा में आ रहे हैं। पहला नाम कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कॉलेट क्रेस का है, जो लंबे समय से वित्तीय रणनीति संभाल रही हैं और निवेशकों के बीच जानी जाती हैं। दूसरा नाम इयान बक का है, जो एनवीडिया के सबसे लाभदायक डेटा सेंटर कारोबार और ‘कूडा’ (CUDA) तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारी हैं। हालांकि, इनमें से किसी को भी औपचारिक रूप से भावी सीईओ नहीं माना गया है। इसके अलावा हुआंग के पास कंपनी का 3.6% हिस्सा भी है।
उत्तराधिकार योजना न होने से बढ़ी मुश्किलें
साल 1993 में एनवीडिया की नींव रखने वाले 63 वर्षीय जेनसन हुआंग ने ही इस कंपनी को एक साधारण गेमिंग चिप निर्माता से बदलकर 4 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा बड़ी वैश्विक AI महाशक्ति बनाया है। बाजार के बड़े जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी सफलता के बाद अचानक हुआंग को पद से हटाना एनवीडिया के लिए बहुत आसान नहीं होगा। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कंपनी के पास फिलहाल कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी योजना तैयार नहीं है। हालांकि, इन तमाम बड़ी खबरों पर अभी तक एनवीडिया कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।
