
सारंगपुर। खेत पर फसल को पानी देने गए 55 वर्षीय किसान की कुएं में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है. जब किसान शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन तलाशने खेत पहुंचे. कुएं में किसान का शव तैरता दिखा. ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला और अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लीमाचौहान थाना प्रभारी नरेंद्र बेलवंशी ने बताया कि हिम्मत पटेल पिता उमराव सिंह नागर, निवासी भैंसवा माता बुधवार सुबह अपने खेत पर फसल में पानी देने गए थे. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें तलाशते खेत पर पहुंचे. परिजनों ने आसपास तलाश की तो खेत के कुएं में हिम्मत पटेल का शव तैरता दिखाई दिया. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और सारंगपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी के मुताबिक, मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है.
