त्योहारों से पहले क्राइम ब्रांच ने

सौ से ज्यादा संदिग्ध पकड़ थाने के सुपुर्द किए

इंदौर:शहर में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने देर रात सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया. चार घंटे चले इस अभियान में सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा. कुछ के पास चाकू मिले तो कुछ शराब पीकर घूमते पाए गए, सभी को संबंधित थानों के सुपुर्द किया जहां उन पर आगे की कार्रवाई की.

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के लिए करीब एक दर्जन टीमें बनाई थीं. चेकिंग रात 9 बजे से शुरू होकर तड़के एक बजे तक चली. टीमों ने राजबाड़ा, सराफा, मल्हारगंज, 56 दुकान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ सुपर कॉरिडोर, कनाड़िया बायपास और भंवरकुआं क्षेत्र में भी दबिश दी.

इस दौरान पकड़े गए कई लोगों के पास धारदार हथियार मिले, जबकि कुछ शराब पीकर वाहन चला रहे थे. ऐसे वाहनों को जब्त कर चालकों को थाने भेज दिया. आमतौर पर पुलिस वीकेंड पर कॉम्बिंग गश्त करती है, लेकिन इस बार त्योहारों के चलते क्राइम ब्रांच ने सरप्राइज चेकिंग की, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद को समय रहते रोका जा सके

Next Post

भजनलाल ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन

Sun Aug 17 , 2025
जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर इस्कॉन मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है। श्री शर्मा शनिवार रात सपत्नीक मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित […]

You May Like