
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश के शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंदौर-देपालपुर की जोड़ी ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया, इस दौरान इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे।
*प्रदेश के शहरों को मिले प्रमुख सम्मान -*
– *इंदौर-देपालपुर जोड़ी* ने ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान पाया।
– *जबलपुर* 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना।
– *देवास* ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
– *रीवा* को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में नंबर-1 चुना गया।
*इंदौर ने बदली देपालपुर की तस्वीर -* ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत इंदौर के मार्गदर्शन में देपालपुर में कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नागरिक सहभागिता को मजबूत किया गया। इसी संयुक्त प्रयास के लिए यह सम्मान मिला।
*जबलपुर और देवास की उपलब्धि -* बड़े शहरों की श्रेणी में जबलपुर के प्रदर्शन से नगर निगम के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। वहीं देवास ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है। यह शहर में सफाई, कचरा संग्रहण और प्रबंधन के बेहतर प्रयासों का परिणाम है।
इसके अलावा सागर को भी स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है, जबकि 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सीहोर जिले के बुधनी को तीसरा स्थान मिला है।
