रणजीत सिहं तंवर (बबली) सेवादल प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त

नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबीसी श्रीनिवास, सेवादल राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी प्रेम नारायण मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश प्रक्षिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी की सहमति से सेवादल मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कांग्रेस सेवादल प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर नीमच निवासी रणजीत सिंह तंवर (बबली भाई) को नियुक्त किया है।

जैसा कि विदित हो की नीमच के जमीनी नेता बबली भाई 15 वषों तक कांग्रेस सेवादल जिला नीमच के अध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री पद पर पदस्थ रहे और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से पूरी सक्रीयता के साथ कार्य किया। वर्तमान में भी बबली भाई जिला कांग्रेस कमेटी नीमच में उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ हैं और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनकी मजबूत और सक्रीय कार्य प्रणाली देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Next Post

देवास ने रचा इतिहास- 3 लाख आबादी वर्ग में देश में स्वच्छता में अव्वल, राष्ट्रपति के हाथों हुआ सम्मान

Wed Nov 11 , 2026
देवास। स्वच्छता के क्षेत्र में देवास नगर निगम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में 1 से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में देवास शहर ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देवास को राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया […]

You May Like