मेट्रो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा कल से शुरू

इंदौर: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल द्वारा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. इसके तहत कल 12 नवंबर से मेट्रो का सफ़र करने वाले यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा शुरू की जा रही है. मेट्रो में स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिलेगा. खास बात यह है कि उक्त स्मार्ट कार्ड का उपयोग देश में जहां भी मेट्रो है, वहां पर किया जा सकेगा.

मेट्रो का सफ़र आसान और समय बचत करने के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो द्वारा आधुनिक स्मार्ट कार्ड टिकटिंग सुविधा शुरू की जा है. इसमें यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी. यात्री अपने एनसीएमसी कार्ड का उपयोग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास के लिए कर सकेंगे. यात्रियों को टिकट काउंटरों पर कतार में लगने तथा यात्रा में समय की बचत होगी. स्मार्ट कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे और स्मार्ट कार्ड का शुल्क मात्र 50 रुपए लगेगा, जिसकी राशि वापस नहीं होगी. कार्ड लेकर यात्री आवश्यक राशि रिचार्ज कर मेट्रो यात्रा कर सकेंगे.

Next Post

श्वेत क्रांति से समृद्धि की राह तलाशता मध्य प्रदेश

Wed Nov 11 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like