सीहोर में उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, पशुओं का श्रृंगार कर की गई पूजा-अर्चना

सीहोर। दीपावली के दूसरे दिन शहर में भगवान गोवर्धन की पूजा- अर्चना की गई. इस पर्व को यादव समाज व पशुपालकों द्वारा प्रमुखता से मनाया जाता है. छोटी व बड़ी ग्वालटोली में यादव समाज द्वारा विशालकाय गोर्वधन बनाकर पूजा- अर्चना की गई.

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार उत्साह से मनाया गया. इस अवसर पर गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाई गई. उनकी पूजा कर परिक्रमा लगाई गई. ग्वालटोली में अनेक स्थानों पर गोवर्धन पूजा कर बच्चों को उस पर लिटाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई. इसके अलावा यादव समाज द्वारा अपने पशुधन को नहलाने के बाद उनका श्रृंगार किया गया. इस अवसर पर कई जगहों पर पाड़ों की लड़ाई के रोमांचक आयोजन भी किए गए.

 

 

Next Post

शिवपुरी में पटाखे फोड़ने पर विवाद, घर में घुसकर परिवार से मारपीट, लोगों ने घेरा थाना

Tue Nov 10 , 2026
शिवपुरी। आतिशबाजी को लेकर कहासुनी और मारपीट की घटना देखने को मिली। यह मामला फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके का है। यहां पर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। घटना में महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक […]

You May Like