सीधी:धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर शहर में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापारी संघ सीधी द्वारा सिटी कोतवाली के नगर निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर व्यापारी संघ सीधी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निरीक्षक श्री त्रिपाठी से मुलाकात कर त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। भीड़भाड़ के बावजूद बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन करने तथा आम नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की गई।
व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन की सजगता, सक्रियता एवं सहयोग से व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी राहत मिली। व्यापारी संघ ने नगर निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी सहित समस्त पुलिस बल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं बेहतर समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी संघ सीधी नगर के अध्यक्ष संतोष गहरवार, सचिव अमित गुप्ता, शिवम सोनी, रोहित गुप्ता, अजय आहूजा, संजय मिश्रा, अंकित तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
