खंडवा के मूंदी में दिवाली पर दो अग्निकांड, मोबाइल गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी नगर में दिवाली की रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना माता चौक स्थित श्याम मोबाइल दुकान की है, जहां दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं।

वहीं, दूसरी घटना में महालक्ष्मी पूजन के लिए बनाई गई यज्ञशाला आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते यज्ञशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। दिवाली की रात हुई इन दोनों घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर बिजली के पोल में लगी भीषण आग, विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

Mon Nov 9 , 2026
ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार को मुख्य बाजार स्थित मंदिर मार्ग पर एक विद्युत पोल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई, जिसके […]

You May Like