गोपालपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत; पांच घायल

सागर। सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में गोपालपुरा के नजदीक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग सागर के भैंसा से बरमान जा रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की जानकारी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

पल्लवी सिन्हा की सुरीली आवाज में नया छठ गीत रिलीज , कुंदन सिंह ने किया निर्देशन

Mon Nov 9 , 2026
मुंबई, 09 नवम्बर (वार्ता) छठ महापर्व की भक्ति, लोक आस्था और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित नया छठ गीत रिलीज हो गया है। गायिका पल्लवी सिन्हा की सुरीली आवाज में प्रस्तुत इस गीत के माध्यम से छठी मइया और भगवान सूर्य की आराधना को भावपूर्ण संगीतमय अंदाज में […]

You May Like