कटनी। दीवाली एक बेहतरीन खुशखबरी लेकर आई, खासकर मध्यप्रदेश के लिये। जिले के सपूत अनुज शिवात्री ने मध्यप्रदेश के शतरंज खेल में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने जहां फिलीपींस में 7वें आसियन प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती, वहीं वह देश के 100 वें तथा मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंड मास्टर बन गए। विदित रहे कि मध्यप्रदेश ने यूँ तो कई शतरंज खिलाड़ी दिये, लेकिन ग्रैंड-मास्टर की श्रेणी तक कोई नहीं पहुँच पाया था।
कटनी में एक साधारण परिवार में जन्मे अनुज शिवात्री ने वह कर दिखाया जिसका लम्बे समय से इंतजार था। अनुज फिलीपींस में 7वें आसियन प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप में हिस्सेदारी कर रहे थे, जहाँ 9 राउंड के मैचों में उन्होंने 7 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता। उन्होंने अंतिम मुकाबले में आस्ट्रेलिया के मोरिस जेम्स को पराजित कर ग्रैंड-मास्टर का खिताब प्राप्त कर लिया। वह देश के 100 वें ग्रैंड-मास्टर बन गये हैं।
Next Post
दीपावली की रात्रि भाजपा ने गरीब बच्चों को वितरित की आतिशबाजी
Mon Nov 9 , 2026
ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने रात्रि में ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच बच्चों को आतिशबाजी का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रहे। राजौरिया ने बच्चों के […]

You May Like
-
2 months ago
गुमती का ताला तोड़ कर हजारों रूपये की सामग्री पार