8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! बेसिक सैलरी ₹72,000 करने की मांग, कैसे तय होगा नया वेतन

8th Pay Commission: मुंबई, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम सैलरी ₹72,000 करने की मांग। जानें फिटमेंट फैक्टर और वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी अहम जानकारी।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग से जुड़ी हलचल तेज हो गई है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 72,000 रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, जिससे न्यूनतम वेतन चार गुना तक बढ़ सकता है। इसके अलावा, नेशनल काउंसिल जेसीएम और अन्य संगठनों ने भी 3.83 और 3.61 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 65,000 रुपये से 69,000 रुपये तक की मांग रखी है।

संगठनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई, प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय और पांच सदस्यों वाले परिवार के खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह बढ़ोतरी जरूरी है। हालांकि, यह अभी केवल कर्मचारी संगठनों के प्रस्ताव हैं और 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने की उम्मीद है, जिसके बाद सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

 

Next Post

गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Nov 6 , 2026
सीहोर। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ इछावर व शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. इछावर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 850 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपए बताई गई है. जानकारी […]

You May Like