कलेक्टर के आदेशानुसार मिट्टी के दीपक विक्रय पर नहीं लगेगा कोई कर या अधिभार

नीमच। दीपावली के पावन पर्व पर कुम्हार समाज के परंपरागत व्यवसाय को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले में मिट्टी के दीपकों के विक्रय को प्रोत्साहित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हार समाज के व्यक्तियों द्वारा बाजारों में दीपकों के विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार का कर अथवा अधिभार नहीं वसूला जाएगा। कलेक्टर ने नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि वे मिट्टी के दीपकों के विक्रय में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दें तथा इनके विक्रय को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि वे दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपकों का अधिकाधिक उपयोग कर स्थानीय कारीगरों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करें। इससे पारंपरिक कला और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर मऊगंज पुलिस का फ्लैग मार्च

Thu Nov 5 , 2026
मऊगंज,  आगामी त्योहारों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में मऊगंज सहित जिले के प्रमुख कस्बों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. कलेक्टर ने जिलेवासियों से आगामी त्योहारों को आपसी […]

You May Like