भोपाल | दीपावली सिर पर है, लेकिन ‘नंबर वन’ भोपाल की सूरत अब कचरे के ढेरों से बिगड़ने लगी है। सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज भी कोई समाधान नहीं निकला है, जिससे राजधानी की कॉलोनियों, गलियों और प्रमुख बाजारों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह ठप होने से आम जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। त्योहार के इन दिनों में जब घरों में साफ-सफाई की तैयारियां होनी चाहिए, तब लोग मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेरों और बदबू से जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां जनता इस प्रशासनिक खींचतान से परेशान है, वहीं कर्मचारी वेतन बढ़ाकर पच्चीस हजार करने, नियमितीकरण और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग पर अड़े हुए हैं। त्योहार के मुहाने पर खड़े इस शहर को गंदगी से बचाने के लिए इसके कारण प्रशासन को भी हल निकालना होगा।
