15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 18 अपराधों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और मारपीट सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम 4 नवंबर को गश्त और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा. टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज उर्फ मन्नू उम्र 25 साल निवासी निरंजनपुर, इंदौर, हाल लसूडिया बताया. तलाशी के दौरान उसके पास मिले सफेद रुमाल से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ पूर्व में एमआईजी, तुकोगंज, पलासिया, एमजी रोड, विजय नगर, राऊ, संयोगितागंज, लसूडिया और परदेशीपुरा थानों में मामले दर्ज हैं. उसके आपराधिक रिकॉर्ड में चोरी, लूट, मारपीट, अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखने और डकैती की तैयारी जैसे अपराध शामिल हैं। आरोपी कक्षा चौथी तक पढ़ा है और मजदूरी करता है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है. मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है. उसके खिलाफ पहले से 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. नशे के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है.

Next Post

साइबर ठगी के 6.79 करोड़ रुपए वापस कराए, 450 फर्जी अकाउंट ब्लॉक

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2026 में साइबर ठगी के शिकार लोगों को 6 करोड़ 79 लाख 63 हजार 17 रुपए वापस कराए हैं. साथ ही 350 से अधिक हैक फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर और लोगों के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर बनाए गए 450 से अधिक फर्जी अकाउंट ब्लॉक […]

You May Like