मिशिगन । अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मिशिगन से सीनेट सीट जीतने के बाद अब्दुल एल-सैयद का एक बयान सुर्खियों में है। चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के निशाने पर रहे एल-सैयद ने जीत के बाद दोनों नेताओं पर अपने अंदाज में तंज कसा।
*जेडी वेंस पर पलटवार*
जीत के जश्न के दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को संबोधित करते हुए कहा, “जेडी… हबीबी! एक मजेदार विडंबना यह है कि जनवरी में संवैधानिक रूप से आपको ही मुझे शपथ दिलानी होगी।” उनके इस बयान को सुनकर समर्थकों ने तालियां बजाईं।
*डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार*
इसके बाद एल-सैयद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “डोनाल्ड, मुझे पता है कि आपको मेरा नाम लेने में परेशानी होती थी। कोई बात नहीं, अब आप मुझे सीनेटर कह सकते हैं।”
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अब्दुल एल-सैयद के नाम और पहचान को लेकर टिप्पणियां की थीं। वहीं, जेडी वेंस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोला था। ऐसे में चुनावी जीत के बाद एल-सैयद की यह टिप्पणी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
मिशिगन में जीत के साथ एल-सैयद ने अमेरिकी सीनेट में अपनी जगह बनाई। उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में मुस्लिम प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
