ग्वालियर :में त्योहारी सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। झांसी रोड यातायात पुलिस ने पटेल नगर और सिटी सेंटर में कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वाले 42 वाहनों के चालान काटे।
इनमें 16 चार पहिया और 26 दो पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर ही 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट और ब्लैक फिल्म लगी थार पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यातायात में बाधा डालने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
