खेत में लहलहा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने पकड़ी

सीहोर। सूचना मिलने पर दबिश डालने पहुंची पुलिस भी यह देखकर भौंचक्की रह गई कि खेत में मादक पदार्थ गांजे की खेती लहलहा रही है. पुलिस ने गांजे के पौधे जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर और आष्टा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. श्यामपुर पुलिस ने ग्राम घाटपलासी में एक व्यक्ति को खेत में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाने पर कार्रवाई की. पुलिस टीम ने आरोपी मानसिंह मीणा को गिरफ्तार कर उसके खेत से करीब 13,500 रुपए कीमत का गांजे का पौधा जब्त किया. इसी तरह आष्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भंवरा में एक व्यक्ति अपने घर पर गांजा बेचने के लिए बैठा है. पुलिस टीम ने कार्रवाई की. आरोपी ईश्वर सिंह परमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 910 ग्राम गांजा जब्त किया. दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है.

 

Next Post

ट्रक से 42 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

Thu Nov 5 , 2026
सीहोर। त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. श्यामपुर में पुलिस और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से करीब 42 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया है. भिंड के दुलारपुरा से भोपाल ले […]

You May Like