नीमच मंडी की व्यवस्थाएं समझने पहुंचे उत्तर प्रदेश के 60 नवनियुक्त मंडी सचिव, दो दिवसीय प्रशिक्षण में ली कारोबार की जानकारी

नीमच। प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शामिल नीमच कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मंडी सचिवों का 60 सदस्यीय प्रशिक्षण दल दो दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचा। मंगलवार और बुधवार को आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडी के संचालन, कृषि उपजों के कारोबार, औषधीय खेती और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मंडी सचिव अंकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नीमच मंडी भेजा गया है। यहां की मंडी व्यवस्था, कृषि उपजों के कारोबार और औषधीय फसलों से जुड़ी गतिविधियों को समझना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मंडी परिसर का अवलोकन किया और किसानों से भी सीधा संवाद किया। किसानों ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि उपज की बिक्री के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और मंडी का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। उत्तर प्रदेश से आए अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए नीमच मंडी की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को प्रशिक्षण की दृष्टि से उपयोगी बताया।

125 में से 60 मंडी सचिवों का प्रशिक्षण दल पहुंचा नीमच

नीमच मंडी सचिव उमेश बसेडिय़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त कुल 125 मंडी सचिवों में से 60 अधिकारियों का प्रशिक्षण दल नीमच पहुंचा। यहां अधिकारियों को विजुअल, फिजिकल, प्रैक्टिकल और थ्योरिटिकल सहित विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए नीमच मंडी का चयन करने पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं डीआईएम का आभार व्यक्त किया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी की कार्यप्रणाली, कृषि उपजों के व्यवस्थित कारोबार और औषधीय खेती से जुड़े अनुभवों को करीब से समझने का अवसर मिला।

Next Post

पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि देशद्रोही हैं मोदी : राहुल

Wed Nov 4 , 2026
संगरूर (पंजाब), 04 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नियंत्रण होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि श्री मोदी ‘देशद्रोही’ हैं और वह आमने-सामने की बहस में पांच मिनट के भीतर […]

You May Like