भोपाल। भोपाल के ऐशबाग में 600 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है… लेकिन कार्रवाई से पहले ही रहवासियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। वजह है मकान खाली करने के नोटिस को लेकर उठ रहे सवाल!
दरअसल, हाउसिंग बोर्ड ने ऐशबाग के जनता क्वार्टर स्थित 600 जर्जर EWS मकानों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। रहवासियों को 13 नवंबर तक घर और सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं, 14 नवंबर से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
लेकिन जब नवभारत के संवाददाता मौके पर पहुंचे, तो रहवासियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए। लोगों का आरोप है कि उन्हें कोई व्यक्तिगत नोटिस नहीं दिया गया। रातों-रात मकान खाली करने का बोर्ड लगाकर जिम्मेदार चले गए।
रहवासियों का यह भी कहना है कि न तो किसी अधिकारी ने उनसे मुलाकात की और न ही उनकी समस्या सुनने की कोशिश की। ऐसे में अब सवाल है कि जिन लोगों के सिर से छत छिनने वाली है, उन्हें अपनी बात रखने का मौका कब मिलेगा?
हाउसिंग बोर्ड की योजना के मुताबिक, यहां नए बहुमंजिला आवासीय परिसर का निर्माण होना है। लेकिन विकास की इस कवायद के बीच रहवासियों की शिकायतों और उनकी समस्याओं का समाधान कौन करेगा?
