मध्य चीन में भूस्खलन से छह लोगों की मौत, छह घायल

बीजिंग, 28 जुलाई (वार्ता) मध्य चीन के हुनान प्रांत के एक गाँव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद छह लोग मृत पाए गए और छह अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन प्रांत के हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग आठ बजे हुआ जिससे गांव में एक घर का हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने मलबे के नीचे 18 लोगों के दबे होने की आशंका जतायी है।

बचावकर्मियों को रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10:30 बजे तक 12 लोग मिले, जिनमें से छह की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल थे। राहत एवं बचाव के प्रयास जारी हैं।

Next Post

सभापति ने निगम परिषद भवन का किया निरीक्षण

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बजट बैठक की तैयारियां समय पर करने के निर्देश इंदौर. सभापति मुन्ना लाल यादव द्वारा 30 जुलाई को निगम परिषद के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट बैठक के संबंध में निगम नवीन परिषद भवन का निरीक्षण किया […]

You May Like