
जबलपुर। किसानों ने हाथों में कटोरे में मूंग, उड़द और धान लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय कलेक्टर के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से किसानों के लंबित भुगतान की मांग उठाई।
आशीष मिश्रा ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से मूंग-उड़द का भुगतान लंबित है, किसानों को न अनाज वापस मिला न पैसा। वहीं सरकार ने धान पंजीयन की अंतिम तिथि 4 तारीख तक पूरे प्रदेश में बढ़ाई, जबलपुर के आस-पास के जिलों में पंजीयन चालू है, पर जबलपुर में समय से पहले बंद कर दिया गया। क्या जबलपुर मप्र से अलग है? किसान आज सबसे ज्यादा परेशान है, ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर डाउन, ओटीपी न आने से पंजीयन नहीं हो पा रहा है, इसलिए कलेक्ट्रेट में किसान सिंगल विंडो की मांग की गई। चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को राहत की भी मांग रखी गई। चेतावनी दी गई कि 7 दिवस में निराकरण नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेगी। कलेक्टर ने शासन स्तर पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र दुबे, तुलसीराम पटेल, राकेश पटेल, चंद्रकांत लोधी, विनोद सिंह, पूरन सिंह, मुन्ना सिंह, लालसा पटेल, विमल सिंह, अमित साहू, राम सिंह, इंद्रजीत सिंह, ठाकरे सिंह, अर्जुन सिंह, सूरज गोंड, शिवम राय, राहुल मल्ला, राघवेंद्र सिंह, सत्य ममता पटेल, अंकित पचौरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
