रीवा शहर के झिरिया में संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्र बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे

रीवा, रीवा शहर के झिरिया में संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्र बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और कलेक्टर चेंबर के बाहर धरना देकर अपनी समस्याओं को उठाया।

छात्रों ने बताया कि छात्रावास में आधा सैकड़ा से अधिक छात्र रहते हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही समय पर भोजन मिल रहा है। इसके अलावा भी छात्रावास में कई अन्य गंभीर समस्याएं व्याप्त हैं जिनका समाधान छात्रावास वार्डन द्वारा नहीं किया जा रहा है।

छात्रों का आरोप है कि वार्डन की लापरवाही के चलते उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन कलेक्ट्रेट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह वार्डन को तत्काल हटाया जाए और छात्रावास की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर माहौल में रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।

Next Post

पांच महीने से वेतन नहीं, दीपावली पर भी खाली हाथ डॉक्टर; आर्थिक संकट में बंधपत्र चिकित्सक

Tue Nov 3 , 2026
नीमच। मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद पांच महीने से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सहित जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ बंधपत्र चिकित्सकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। दीपावली से पहले भी भुगतान नहीं होने […]

You May Like