भोपाल। RTI एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला… आरोपों के घेरे में बीजेपी पार्षद के परिजन!
राजधानी में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार और उनके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी पार्षद के परिजनों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की।
मामले में अब परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। अजय पाटीदार की पत्नी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा परिवार आत्मदाह करेगा।
वहीं, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब सवाल है… क्या पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय मिल पाएगा?
