रोटी, कपड़ा, मकान के साथ सड़क, बिजली,पानी भी दे रही सरकार :डॉ राजेश मिश्रा 

सीधी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गंजरी ग्रा.पं. के अमझर मे 6 करोड़ 13 लाख की लागत से 2, ताला मे 6 करोड़ 60 लाख की लागत से 5,पांड मे 2 करोड़ 94 लाख की लागत से 3,नौढ़िया मे 7 करोड़ 50 लाख की लागत से 5 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता, जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल की उपस्थिती मे भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मझौली -कुसमी क्षेत्र मे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा 100 सड़के एवं पूरे धौहनी विधानसभा मे 250 सड़के एक सांथ दी गयी। आपके बीच विकास कार्यों को लेकर आया हूँ आज के जमाने मे रोटी, कपड़ा मकान, तो सरकार दे ही रही है सड़क बिजली पानी का भी इंतजाम सरकार कर रही है। पूरे धौहनी क्षेत्र मे बिजली की कमी नही होने दूंगा।मेरे पूरे लोकसभा मे ढाई हजार प्रधानमंत्री सड़को की स्वीकृति मिली है। इस दौरान सांसद विधायक द्वारा अमझर मे सड़क के लिए अपनी जमीन दान करने वाले 9 भूमिस्वामियों को सम्मानित किया गया। सांसद ने गंजरी मे बी एस एन एल टावर लगवाने की बात भी कही।वहीं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की बदौलत सड़क की सौगात मिली आज सरकार की कई योजनाएं आप सबको मिल रहा है।कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नही रहेगा सड़क बिजली पानी की समस्या नही होगी।सांसद जी के प्रयासों से सड़कों की सौगात मिली।उक्त कार्यक्रम ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित किया गया था जहां महाप्रबंधक जी पी मिश्रा, सहायक प्रबंधक अशोक द्विवेदी,सबइंजीनियर राजेश मेश्राम, एवं रजनीश मिश्रा का कार्यक्रम को सम्पन्न कराने मे सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में ये रहें उपस्थित 

गंजरी के अमझर, ताला, पांड एवं नौढ़िया के तेजबली सिंह टोला मे भूमिपूजन अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी जिला महामंत्री अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ संविदाकार लवकेश सिंह गहरवार,भा ज पा कार्यसमिति सदस्य एड.संतोष शुक्ला,डॉ मनोज कोल,सरपंच ममता शुक्ला, कृष्णकुमार सिंह, प्रियंका पनिका,नीलम सिंह, श्याम तिवारी,मुनींन्द्र तिवारी, अजय तोमर, उदयभान यादव, आकाश सिंह, अमित तिवारी, रामनरेश सोनी, राजबली द्विवेदी, जनपद सदस्य राममिलन वर्मा, इंद्रपाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, पू. सरपंच गिरिजा कोल, राजकुमार सिंह, हारेंद्र सिंह,भास्कर शुक्ला, बजरंगी द्विवेदी सहित भारी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Next Post

राहुल ने मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

Tue Nov 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 नवंबर (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि उनके चैलेंज के 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया […]

You May Like