मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, भेड़ों के झुंड को रौंदा; करीब 100 की मौत

बुधनी। नेशनल हाईवे-46 पर मंगलवार की दोपहर मिडघाट के पास रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि सड़क से गुजर रहा भेड़ों का झुंड कंटेनर की चपेट में आ गया. भोपाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने भेड़ों को इस कदर रौंदा कि हाईवे पर दूर-दूर तक बेजुबान जानवरों के शव बिखर गए. हादसे का मंजर इतना भयावह था कि पूरी सड़क खून से सन गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 100 भेड़ों की मौत होने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल बताई जा रही हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर भेड़ों के झुंड को कुचलता हुआ आगे निकल गया. सड़क पर जगह-जगह मृत भेड़ों के शव पड़े होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ. हालात इतने भयावह थे कि हाईवे से मृत भेड़ों के शव हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी. मशीन की मदद से शवों को सड़क से समेटा गया. सड़क पर फैले खून और बिखरे शवों का दृश्य देखकर राहगीर भी विचलित हो उठे.

पुलिस के अनुसार कंटेनर क्रमांक जीजे 27 वी 9671 भोपाल की ओर से आ रहा था. इसी दौरान मिडघाट क्षेत्र में सड़क से गुजर रहे भेड़ों के झुंड को उसने अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली. पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है. मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल मृत भेड़ों की वास्तविक संख्या और हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Next Post

केश्म द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दी 'नए युद्धक्षेत्र' की चेतावनी

Tue Nov 3 , 2026
तेहरान, 03 नवंबर (वार्ता) ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने मंगलवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि उसकी किसी भी रणनीतिक चूक से युद्ध में एक नया मोर्चा खुल सकता है। उनका यह बयान केश्म द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना के एक विमान द्वारा कथित तौर पर ईरान […]

You May Like