पहली बार भोपाल करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहली बार प्रतिष्ठित एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने जा रही है। 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें एशिया की 6 शीर्ष महिला हॉकी टीमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सभी मुकाबले फ्लड लाइट की रोशनी में डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। प्रतिदिन तीन मुकाबले आयोजित होंगे, जबकि प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण 166 देशों में किया जाएगा। स्टेडियम में करीब 5 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रॉफी टूर भी आयोजित होगा, जो भोपाल से शुरू होकर प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा।

मंत्री सारंग के मुताबिक, प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित हैं। इसके अलावा 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं और 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है। इस आयोजन से भोपाल को अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ प्रदेश की बेटियों को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े' बोलकर विवादों में फंसे बागेश्वर बाबा, अब बोले- राम-कृष्ण में कोई फर्क नहीं

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर टिप्पणी का वीडियो वायरल होने और ब्रज क्षेत्र के संतों की नाराजगी के बाद उन्होंने सफाई देते हुए माफी मांगी है। […]

You May Like