उप मुख्यमंत्री ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन

रीवा,  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिछिया ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया. इसकी कुल लागत 7.58 करोड़ रुपए है. इसकी क्षमता 6.5 एमएलडी पानी के शोधन की है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है. रीवा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शहर भर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं. बिछिया ट्रीटमेंट प्लांट में 10 वार्डों के सीवेज का बैक्टीरिया के माध्यम से ट्रीटमेंट किया जा रहा है. इस आधुनिक प्लांट में पहले गंदे पानी के साथ आने वाले ठोस पदार्थों को मशीन से पृथक किया जाता है.

इसके बाद चार चरणों में इसका शोधन होता है. प्लांट में आने वाला काला पानी जब शोधित होकर बाहर निकलता है तो पूरी तरह साफ होता है. इसे नदी में छोड़ा जाता है. उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित आमजनों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने आयुक्त नगर निगम को भूमिहीन परिवारों को पात्रता के अनुसार आवास की सुविधा देने के निर्देश दिए. कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, अन्य अधिकारी, पार्षद श्रीमती हेमलता सिंह तथा आमजन उपस्थित रहे.

Next Post

आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू

Mon Nov 2 , 2026
रीवा, केंद्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और इसकी हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को सौंपने के फैसले के खिलाफ देशभर के साथ-साथ रीवा में भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज के बैनर तले रीवा आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी और अधिकारी […]

You May Like