विदिशा में चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, युवक पर जानलेवा हमला कर चल रहे थे फरार

विदिशा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को बंटी नगर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने ऋतिक नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और आखिरकार दूसरे शहर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी सीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दी।

Next Post

मोबाइल लैब जांच में रसगुल्ले में मिली मिलावट

Mon Nov 2 , 2026
रीवा। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर दीपावली के दृष्टिगत मिष्ठान विक्रेताओं की जांच की जा रही है। संजय नगर मोड़ स्थित राजवाड़ा स्वीट्स की जांच मोबाइल लैब से की गई। जांच में छेना रसगुल्ला में स्टार्च, मैदा व अरारोट की मिलावट मिली। परीक्षण केमिकल डालते […]

You May Like