कृष्ण भजनों से गूंजा स्वदेशी मेला, कीर्तन में झूमे श्रोता

ग्वालियर। स्वदेशी मेला शनिवार की शाम कृष्ण भक्ति में सराबोर हो उठा। इस्कॉन की टीम ने भजन और कीर्तन की प्रस्तुति से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रोता भी सुर में सुर मिलाकर कीर्तन करने लगे। देर रात तक मेला परिसर हरे कृष्णा, गोविंद जय जय और श्री राम जय राम के जयघोष से गूंजता रहा।

इस्कॉन के कलाकारों ने सुर, लय और ताल के साथ कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे’, ‘गोविंद जय जय, गोपाल जय जय’ और ‘श्री राम जय राम, जय जय राम’ रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम…का मधुर संकीर्तन पर श्रोता भी साथ-साथ सुर मिलाते नजर आए। भक्ति संगीत ने पूरे माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

इस मौके पर दिल्ली से आए स्वदेशी जागरण मंच के हिमांशु जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जेन-जी पर विदेशी विचार और जीवनशैली थोपने का प्रयास किया जा रहा है। भारत के युवाओं को इसे समझने की जरूरत है।

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने कहा कि इतना सुंदर आयोजन देखना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्वदेशी की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति यह न सोचे कि उसके अकेले स्वदेशी उत्पाद खरीदने से क्या फर्क पड़ेगा। हर व्यक्ति के छोटे प्रयास से बदलाव आता है। स्वदेशी अपनाने से देश आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर मेला संयोजक आरपी महेश्वरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीति पांडे ने किया।

संध्या राय ने देखा स्वदेशी मेला

भिंड सांसद संध्या राय ने भी शनिवार को स्वदेशी मेले का अवलोकन किया। उन्होंने देशभर से स्वदेशी उत्पाद लेकर आए शिल्पकारों और बुनकरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने मस्ती जोन में झूलों का आनंद लिया और आदर्श स्वदेशी ग्राम का भी अवलोकन किया।

Next Post

बेटे के जन्मदिन पर मौत के मुंह में समाया पूरा परिवार

Sat Oct 31 , 2026
शाजापुर, अपने बेटे को मां ने खूब दुलार किया, उसे तैयार किया और देव दर्शन के लिए निकल गए ताकि बेटे को उसके जन्मदिन पर ईश्वर का आशीर्वाद मिल सके. लेकिन पूरा परिवार बेटे के जन्मदिन पर काल के गाल में समा गया. जिसने भी इस हादसे के बारे में […]

You May Like