विदिशा, विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने डंडापुरा इलाके में रहने वाले राकेश साहू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 17 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 10 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
कोतवाली टीआई आनंद राज के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।
पुलिस इस मामले में नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
