मॉरीशस के बैंक खातों से 9 राज्यों में साइबर ठगी, इंदौर का आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. तीन बैंक खातों के जरिए देश के 9 राज्यों में साइबर ठगी की रकम का लेन देन किए जाने का मामला सामने आया है. इन खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों से 35 शिकायतें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई करते हुए इंदौर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि इन तीन खातों में एक खाता स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस का भी है.

जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन विश्वकर्मा के नाम पर आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस में खाते हैं. इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था. देश के उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित 9 राज्यों से इन खातों के संबंध में 35 शिकायतें मिली थीं. क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल दूसरों की ठगी की रकम के लेन-देन में होने की बात स्वीकार की है. अब पुलिस खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन, ठगी की रकम और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन की जांच की जा रही है. इन खातों के जरिए हुई ठगी और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. अलग-अलग राज्यों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Next Post

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: मप्र के 80 लाख किसानों के खातों में पहुँची राशि

Fri Oct 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को […]

You May Like