
इंदौर. उत्तराखंड में आदि कैलास यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की सांस लेने में परेशानी के चलते मौत हो गई. यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुंजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, उनका शव धारचूला के राजकीय चिकित्सालय में रखा है.
24 शक्कर गली में रहने वाले मनोज शर्मा के बेटे तिलक दोस्तों के साथ आदि कैलास यात्रा पर गए थे. यात्रा के दौरान आदि कैलास क्षेत्र में अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. धारचूला में शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा. तिलक सराफा बाजार में कारोबार करते थे. वे उज्जैन के महाकाल मंदिर के लिए चांदी के मुकुट और श्रृंगार सामग्री तैयार करते थे. सराफा के व्यापारी बसंत सोनी ने बताया कि उनकी दुकान पहले 78 बड़ा सराफा में थी, जो अब धान गली में संचालित होने की जानकारी मिली है.
