नगर निगम में अब सिक्योरिटी गार्ड ठेका घोटाला

इंदौर। नगर निगम में अब सिक्योरिटी घोटाला सामने आया है। एक साल के ठेके को 12 साल से लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान कंपनी को निगम कोष से 6 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया, जबकि उसका वास्तविक भुगतान 28.35 लाख रुपए बनता है

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आज नगर निगम के एक ओर घोटाले को उजागर किया है। निगम के द्वारा वर्ष 2014 में प्राणी संग्रहालय में सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए टेंडर निकालकर कंपनी को 1 साल का ठेका दिया गया था। उक्त ठेके के आधार पर पिछले 12 साल तक उक्त कंपनी सिक्योरिटी गार्ड पूरे नगर निगम के लिए ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं।

आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौकसे ने घोटाले को लेकर कहा कि आशापुरी सिक्योरिटी सर्विस शेखर रेजिडेंसी स्कीम नंबर 54 विजय नगर है और एजेंसी के संचालक देवेंद्र सिंह चौहान है। उक्त एजेंसी को निगम द्वारा वर्ष 2014 में टेंडर जारी करते हुए सुरक्षा गार्ड, गनमैन, सुपरवाइजर आदि का मेन पावर उपलब्ध कराने का ठेका दिया था। यह ठेका सिर्फ 1 वर्ष के लिए था। ठेके का समय 2015 में पूरी हो जाने के बावजूद इसी कंपनी के माध्यम से 12 साल से यह मैनपॉवर हासिल किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा उक्त कंपनी से मेन पावर लेने के लिए जो स्वीकृति दी गई थी, उसी को आधार बनाकर नगर निगम अधिकारियों द्वारा 2026 तक इसी कंपनी से मेन पावर प्राप्त कर भुगतान किया जा रहा है।

चौकसे ने कहा कि नगर निगम द्वारा उक्त एजेंसी को 2016 से लेकर 2026 तक 6 करोड रुपए से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। नियम के अनुसार इस कंपनी को जो काम दिया गया था और जितनी अवधि के लिए दिया गया था, उसमें भुगतान 28.35 लाख रुपए का होता है।

चौकसे ने बताया कि इस एग्रीमेंट की शर्त क्रमांक 39 में लिखा गया है कि इस निविदा की वैधता 180 दिवस की होगी। अब आश्चर्य है कि 180 दिवस के टेंडर को 12 साल तक निरंतर रखा जा रहा है। इस मामले की गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस द्वारा लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की जाएगी

Next Post

सेमुआर ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में छापा

Thu Oct 29 , 2026
सिंगरौली । बरगवां पुलिस ने अवैध नशीली औषधियों के भंडारण और कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफसिरप, नशीली टैबलेट,कैप्सूल के साथ बोलेरो वाहन एवं मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। यह नशीली पदार्थ सेमुआर के एक ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में […]

You May Like