वामपंथी पार्टियों की बैठक में 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारी की समीक्षा

ग्वालियर : वामपंथी पार्टियों की बैठक माकपा कार्यालय में पूर्व पार्षद भगवान दास सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एडवोकेट कौशल शर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रामविलास गोस्वामी और भाकपा माले के मयंक रावत उपस्थित रहे। बैठक में 01 नवंबर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी की समीक्षा की और गली मोहल्ले में चल रहे अभियान को तेज करने की योजना तैयार की गई।

बैठक में मजदूर और किसानों के बीच में पर्चे वितरित कर जत्थे तैयार करने पर भी चर्चा की गई।01 नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में देश भर के लाखों नागरिक पहुंचेंगे वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफे और एस आई यार रद्द करने की मांग को लेकर ग्वालियर से 31 अक्टूबर से ही जत्थे रवाने होंगे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संजीव राजपूत, अशोक पाठक, शैलेश परमार, प्रकाश वर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अखिलेश यादव, रामबाबू जाटव, जितेंद्र आर्य, प्रीति सिंह, श्याम यादव, बीपी गणक ,बीरबल चैन और भाकपा माले के विनोद रावत, सुल्ताना बानो, मलखान सिंह, अशोक खान, आदि ने आम नागरिकों से वामपंथी जत्थों के साथ दिल्ली चलने की अपील की है और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।

Next Post

आस्था के साथ इतिहास की सैर, ओंकार पर्वत हेरिटेज वॉक बनी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण

Thu Oct 29 , 2026
ओंकारेश्वर:ओंकार पर्वत परिक्रमा को मिला नया आयाम, एक माह में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया गाइडेड सेवा का लाभ ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में तीर्थयात्रा के अनुभव को अधिक समृद्ध और जानकारीपूर्ण बनाने की दिशा में शुरू की गई ‘ओंकार पर्वत हेरिटेज वॉक गाइडेड सेवा’ को शुरुआती माह में उत्साहजनक […]

You May Like