चक्रवात अर्नब के चलते रीवा में छाये रहे बादल, हुई बूंदाबांदी

रीवा, बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर रीवा में देखने को मिला. सुबह से बादल आसमान में बने रहे.सुबह एवं दोपहर को तेज हवा के साथ जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. अन्य दिनों के अपेक्षा बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शाम के बाद रात में हल्की ठंड रही. अन्य दिनो के अपेक्षा रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया. वही दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के असर से रीवा और आसपास के क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वही अगले 24 से 48 घंटों के दौरान रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है. बता दे की चक्रवात अर्नब ने देश के तटीय राज्यों में लैंडफॉल करने के बाद अंदरूनी इलाकों का रुख किया है. इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है. चक्रवात अर्नब के विदाई के बाद ठंड बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है. पारा नीचे आने के साथ ठंड और बढ़ेगी.

Next Post

अवैध उत्खनन से बना था मौत का कुआं, डूबने से हुई थी बालक की मौत, एफआईआर दर्ज

Wed Oct 28 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत सहसन में करीब एक साल पहले किए गए मुरम के अवैध उत्खनन ने हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया था। उत्खनन के बाद बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत […]

You May Like