बिल पास करने के लिए मांगी रिश्वत, 5 हजार लेते नगर निगम का उपयंत्री ट्रैप

इंदौर. नगर निगम में पानी का टैंकर अटैच करने के बाद तीन महीने के बिल का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले जोन-13 के उपयंत्री को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को 5 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया. टैंकर संचालक का 1 लाख 12 हजार 500 रुपए का बिल लंबित था. इसके भुगतान के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना था, जिसके एवज में 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी.

नायता मुंडला निवासी सोहेल पटेल ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी. शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद बुधवार, 28 अक्टूबर को लोकायुक्त की टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने कार्रवाई की. यहां नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ उपयंत्री हर्ष गहलोत को सोहेल पटेल से 5 हजार रुपए लेते पकड़ा. मामले में निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि टैंकर के बिल का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उपयंत्री को रिश्वत लेते पकड़ा. मामले में आगे की कार्रवाई की जा गई है.

Next Post

झाबुआ जिले की चार महिलाएं 60.750 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार

Wed Oct 28 , 2026
झाबुआ. प्रदेशभर में इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड़ और सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम जिले की आलोट पुलिस ने झाबुआ जिले की चार आदिवासी महिलाओं को 60.750 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस […]

You May Like