भोपाल: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। घोड़ा नक्काश में एक्टिवा से 15 बोतल और पीएंडटी चौराहे के पास जुपिटर वाहन से 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में वाहन और शराब समेत कुल अनुमानित कीमत करीब 1.81 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, बैरागढ़ और करोंद क्षेत्र में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में अवैध मदिरापान के मामलों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
Next Post
क्या बाजार में फिर आने वाला है ₹1,000 का नया नोट? केंद्र सरकार और पीआईबी ने फर्जी दावों की खोली पोल
Wed Oct 28 , 2026
नई दिल्ली, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीले रंग के 1,000 रुपये के नए नोट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद देश भर में नई करेंसी आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, केंद्र सरकार की […]

You May Like
-
1 year ago
देवास में सज्जन सिंह वर्मा का तिलिस्म टूटा