10 रुपए के लिए भाई पर चाकू से हमला, बचाने आई मां को भी ईंट मारी

इंदौर: तेजाजी नगर इलाके में 10 रुपए मांगने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर हमला कर दिया. बेटे को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने ईंट से वार कर दिया. हमले में मां-बेटा दोनों घायल हुए हैं.घटना खंडवा रोड पर अशोक राज होटल के पास की है. नई बस्ती निरंजनपुर निवासी राज करोले वर्तमान में खंडवा रोड पर रह रहा है. उसने शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई आर्यन ने उससे 10 रुपए मांगे थे.

राज ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आर्यन गाली-गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने पर आर्यन घर के भीतर गया और चाकू लेकर लौट आया. उसने राज की गर्दन और हाथ पर कई वार कर दिए. राज के घायल होने पर शोर सुनकर उसकी मां पिंकी बीच बचाव करने पहुंचीं. आरोपी ने उन पर भी ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई. हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने राज की शिकायत पर आर्यन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे अजीत डोभाल

Mon Aug 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) भारत-चीन के बीच तनाव कम करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के प्रयासों के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को बीजिंग पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीमा मुद्दे पर […]

You May Like